41 वर्षों की परंपरा, वैष्णोदेवी और कालभैरव मंदिर के भव्य देखावे का उद्घाटन
पूर्व सांसद नवनीत राणा ने किया उद्घाटन

* धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के साथ वर्षभर सामाजिक सेवा में सक्रिय है राजापेठ स्पोर्टिंग क्लब
अमरावती/दि.21– पिछले 41 वर्षों से धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गणेशोत्सव मनाने वाले राजापेठ स्पोर्टिंग क्लब गणेशोत्सव मंडल के इस वर्ष के आकर्षक देखावे का उद्घाटन भाजपा नेत्री एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा के हाथों किया गया. मंडल की ओर से इस वर्ष वैष्णोदेवी मंदिर और कालभैरव मंदिर की भव्य प्रतिकृति साकार की गई है. देखावे को देखने के लिए नागरिकों और श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है.
राजापेठ स्पोर्टिंग क्लब गणेशोत्सव मंडल की चार दशक से अधिक पुरानी परंपरा रही है कि हर वर्ष नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अनुभव कराया जाए. इसी उद्देश्य से मंडल की ओर से इससे पहले शिर्डी के साईबाबा मंदिर, पंढरपुर के विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर, शेगांव के गजानन महाराज मंदिर और महाकाल मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आधारित आकर्षक देखावे प्रस्तुत किए जा चुके हैं. इसके साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देने वाले देखावे भी मंडल की ओर से साकार किए जाते रहे हैं.
* धार्मिक वातावरण का अनुभव करा रहा आकर्षक देखावा
इस वर्ष बनाए गए वैष्णोदेवी मंदिर और कालभैरव मंदिर के देखावे में आकर्षक सजावट, रोशनी और मंदिर की प्रतिकृति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. गणेशोत्सव के अवसर पर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण का अनुभव मिल रहा है. देखावे को देखने के लिए परिसर में नागरिकों की भीड़ जुट रही है.
* गणेशोत्सव के साथ वर्षभर सामाजिक गतिविधियां
राजापेठ स्पोर्टिंग क्लब का कार्य केवल गणेशोत्सव तक सीमित नहीं है. क्लब की ओर से वर्षभर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्रदान संबंधी उपक्रम, संगीत कार्यक्रम तथा अन्य सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं. मंडल का उद्देश्य गणेशोत्सव को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और समाजसेवा का माध्यम बनाना है. इसी उद्देश्य से क्लब की ओर से लगातार विभिन्न उपक्रम चलाए जा रहे हैं.
* उद्घाटन समारोह में गणमान्य उपस्थित
उद्घाटन समारोह में श्रीसंत राजेश मोरडीया, उपमहापौर सचिन भेंडे, शहर सुधार सभापति राधा कुरील, नगरसेवक प्रशांत वानखड़े, नगरसेविका नंदा सावदे, महेश मुलचंदानी, शिवसेना गुटनेता डॉ. राजेंद्र तायडे, नगरसेवक योगेश विजयकर, दीपक सम्राट, सुनील खराटे तथा ललित समदुरकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जयंत पडवार, डॉ. धनंजय बोबडे, प्रमोद सोनोन, गजानन ठाकरे, योगेश बहिरुवाले, दिनेश सेठिया, नितीन बोरेकर, राजा बांगड़े, अविनाश काले, शुभम उंबरकर, पराग चिमोटे, अशोक पांडे, अमोल इंगले, शंकर राऊत, चैतरामजी किरणपुरे, रमेश शेलके, रामेश्वर लोहे, अरविंद भगत, अशोक श्रीवास, सुरेश चारमोरे, अंकित अशोक गादर, वंश जाधव, साहिल शिंदे, प्रा. प्रशांत ठाकरे, प्रा. मनीष गायकवाड़, संतोष भगत, पप्पू पाटील, अतुल बोबडे, रमेश कनपटे, सुनील तुमसरे, वेदांत मामुरकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और परिसर के नागरिक उपस्थित थे. उपस्थित मान्यवरों ने राजापेठ स्पोर्टिंग क्लब की 41 वर्षों की परंपरा और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए मंडल के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा.





