5 बैंजों की अनुमति नहीं मिली, मुंह पर काली पट्टी बांधकर किए बप्पा विदा

पूर्णानगर के बाल बजरंग मंडल का विरोध

* बिना वाद्य निकली विसर्जन शोभायात्रा
अमरावती/दि.24- आसेगांव पूर्णा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में 5 बैंजो बजाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बाल बजरंग गणेशोत्सव मंडल के सदस्यों ने बुध्वार को काली शर्ट पहनकर और मुंह पर काली पट्टी बांधकर बिना वाद्य के गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया. जिले में इस तरह के विरोध के साथ विसर्जन की यह पहली घटना बताई जा रही है.
पुलिस के निर्णय से नाराज मंडल पदाधिकारियों ने आसेगांव थानेदार ओर अचलपुर एसडीपीओ को निषेध का निवेदन सौंपा. इस दौरान मंउल अध्यक्ष व पूर्णानगर के उपसरपंच उमेश शामरावजी महिंगे, सतीश देशमुख, अविनाश कोरकार, सौरभ तायडे, शुभोद खेकडे, निशांत अग्रवाल, नीलेश देशमुखख् सुधीर बोबडे, पवन ददगल उपस्थित थे.
* केवल एक प्रकार का पारंपरिक वाद्य बजाने की अनुमति
मंडल ने विसर्जन शोभायात्रा में 5 सेट वाले बैजो बजाने की अनुमति मांगी थी. पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया. इसके बाद मंडल ने 40 सदस्यीय ढोल ताशा पथक बुलाया. लेकिन पुलिस ने 20 सदस्यों के दल को केवल एक प्रकार का पारंपरिक वाद्य बजाने की अनुमति देने की बात कही.
* वाद्य बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं
विजर्सन जुलूस में वाद्य बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है. निर्धारित ध्वनि प्रदूषण नियमों और डेसीबल सीमा के भीतर वाघ बजाने की अनुमति दी गई है. सोशल मीडिया पर चल रही पूर्ण प्रतिबंध संबंधी खबरें भ्रामक है.
– अशोक लांडे,
पीआई, ग्रामीण अपराध शाखा, अमरावती

Back to top button