11.80 लाख रुपये मूल्य के 59 गुम मोबाइल संबंधितों को लौटाए
गाडगेनगर पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.8– गाडगेनगर पुलिस के डीबी स्क्वॉड के दल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए मई, जून और जुलाई माह में गुम हुए 59 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया. बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 11 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है.
गाडगेनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत सीईआईआर पोस्ट ऑफिस में मोबाइल फोन गुम होने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं. इन शिकायतों के आधार पर पुलिस की डीबी टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जांच शुरू की. लगातार प्रयासों के बाद टीम को गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाने में सफलता मिली. 7 अगस्त को पुलिस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद किए गए 59 मोबाइल फोन संबंधित शिकायतकर्ताओं को सुरक्षित वापस सौंपे गए. लंबे समय बाद अपने मोबाइल फोन वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त करते हुए गाडगेनगर पुलिस का आभार माना.
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, सहायक पुलिस आयुक्त नीलेश ब्राह्मणे तथा गाडगे नगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई. कार्रवाई को सफल बनाने में पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव, क्राइम ब्रांच की निरीक्षक विजया पंधरे व प्रशासन निरीक्षक प्रमोद पाचकवड़े के मार्गदर्शन में गाडगेनगर डीबी दल के पुलिस उपनिरीक्षक सागर ठाकरे, एएसआई अशोक वाटाने, मनीष सावरकर, नीलेश जुनघरे, अमोल यादव, विनोद मालवे, आशीष ठाकरे, सिद्धार्थ श्रृंगारे और सचिन गौरखेड़े के दल ने की.





