गौरक्षक हत्याकांड में 6 गिरफ्तार
29 मई तक कस्टडी

* सूत्रधार का समावेश रहने का दावा
यवतमाल/दि.28 – सुकली ग्राम में गौरक्षक गजानन सुरोशे की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को बंदी बनाया है. सभी को कोर्ट में प्रस्तुत करने पर 29 मई तक कस्टडी में रखने के निर्देश कोर्ट ने दे दिए. पकडे गए आरोपियों में शेख सुलतान शेख अल्लावली, मोहम्मद परवेज मोहम्मद शफी, नोमनोद्दीन रियाजोद्दीन काजी, शेख असगर अहमद, नूरोद्दीन इक्रमोद्दीन काजी, मोहम्मद अरबाज मोहम्मद शफी शामिल है.
पुलिस के अनुसार गत 24 मई की आधी रात को गजानन सुरोशे गौवंश तस्करी कर रहे संदिग्ध वाहन का पीछा कर रहे थे. सुकली (ज.) गांव में अचानक आरोपियों ने उन पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में गजानन की मौके पर ही जान चली गई. गांव में तनाव हो गया. पुलिस ने आनन-फानन में 6 जांच दल यहां-वहां दौडाए. आंध्र के भी विभिन्न जिलों में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा.





