66 लोगों ने किया रक्तदान

चिखलदरा/दि.6-तहसील के रंगूबेली गांव में रविवार 2 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन प्रकाश परते व उनकी टीम द्वारा किया गया. गट ग्राम पंचायत में आनेवाले सभी गांव के नागरिकों ने शिविर में उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया. इस समय करीब 66 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर में खोकमार, रंगूबेली, धोकडा, किन्हीखेडा, और खामदा के ग्रामवासी उपस्थित थे.





