7 माह बाद राशन दुकान में पहुंचा गेहूं

अब तक ज्वार व चावल ही थे उपलब्ध

* अब दुबारा गेहूं का कोटा बढा
अमरावती /दि. 18– जिले में विगत 7 माह से अंत्योदय व प्राधान्य घटकों राशन धान्य के तौर पर ज्वारी ही मिल रही थी. परंतु अब जनवरी माह से एक बार फिर गेहूं मिलने लगा है. विशेष यह है कि, दिसंबर 2025 तक इसी प्रमाण में राशन धान्य मिलता रहेगा. जिससे सर्वसामान्य परिवारों को काफी राहत मिली है.
ज्ञात रहें कि, गत वर्ष विदर्भ में ज्वार की पैदावार काफी अच्छी हुई थी. बाजार में गारंटी मूल्य नहीं मिलने के चलते सरकार ने एमएसपी के अनुसार ज्वार की खरीदी की थी तथा पणन महामंडल के गोदामों में ज्वार का स्टॉक रखा गया. साथ ही इस ज्वार की आपूर्ति राशन दुकानों के जरिए अंत्योदय व प्राधान्य गुट के राशन कार्ड धारकों को किया गया. ऐसे में राशन दुकानों के जरिए गेहूं की बजाए ज्वार मिलने पर पर्व एवं त्यौहारों वाले दिन भी रोटी की बजाए भाकरी खाने की नौबत लाभार्थियों पर आ गई थी. परंतु अब गेहूं की आपूर्ति को नियमित कर दिया गया है. जिससे लाभार्थियों को राहत मिलती नजर आ रही है.
बता दें कि, अमरावती जिले में अंत्योदय के 128207 तथा प्राधान्य गुट के 374335 राशन कार्ड धारक है तथ इन दोनों गुटों के कुल लाभार्थियों की संख्या 15,12,130 है.

* नए नियतन से होगा राशन का वितरण
– आपूर्ति विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुतबिक 31 दिसंबर तक अंत्योदय गट में प्रति राशन कार्ड 20 किलो चावल व 15 किलो गेहूं तथा प्राधान्य गुट में प्रति लाभार्थी 4 किलो चावल व 2 किलो गेहूं प्रदान किया जाएगा.
– जनवरी माह में एफडीओ व 13 तहसीलों के जरिए इसी प्रमाण में सरकारी राशन वाले अनाज का वितरण किया गया. वहीं केवल अचलपुर तहसील में ही पहले की तरह राशन का वितरण हुआ. जहां पर जारी माह के दौरान नए नियतन के अनुसार राशन का वितरण किया जाएगा, ऐसी जानकारी जिला आपूर्ति विभाग द्वारा दी गई है.

Back to top button