रापनि का 78 वां स्थापना दिवस दर्यापुर डिपो में मनाया गया

अधिकारी व कर्मचारियों ने केक काटकर किया हर्ष व्यक्त

दर्यापुर/दि.10- महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के 78 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दर्यापुर बस स्टेशन परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान महाराष्ट्र एसटी कामगार संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस आनंद के साथ मनाया गया.
कार्यक्रम में एसटी सेवा के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई. साथ ही यात्रियों की सेवा के लिए कार्यरत कर्मचारियों के योगदान का गौरव करते हुए उपस्थित लोगों ने एसटी महामंडल के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं. इस अवसर पर आशीष उखलकर, सचिन वड़ालकर, उमेश तिवारी, सागर मोरे, नितिन राणे, ईश्वरदास चक्रे, दीपक नेतनकर, रमेश मानकर, अमोल सगणे, अतुल गावंडे, उमेश कराड, गजानन पात्रे, रुपेश दलू, रोशन कात्रे, राहुल सराफ, दत्ता डोईफोडे, प्रफुल काकड, रावसाहेब धांडे, संजय सोलंके, विनोद भांडे, सुनील तायडे, किरण गावंडे, संतोष पवार, खैरकर मैडम, वाकोडे, धांडे, इंगलकर, अतुल बोंद्रे, मुमताज अली, यूसुफ देशमुख, आशीष रायपुरे के साथ महाराष्ट्र एसटी कामगार संगठन के पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. जनता की जीवनवाहिनी के रूप में पहचानी जाने वाली एसटी महामंडल का 78 वां स्थापना दिवस दर्यापुर बस स्टेशन में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाने से कर्मचारियों में आनंद का वातावरण देखने को मिला.

Back to top button