लायन्स क्लब ऑफ अमरावती प्रिमियम का पदग्रहण २९ जुलाई को

 प्रतिनिधि/दि.२१ अमरावती – सामाजिक कामों में हमेशा अगे्रसर रहने वाले लायन्स  क्लब ऑफ अमरावती प्रिमियम तथा लायन्स क्लब अमरावती प्रिमियम क्विन्स का पदग्रहण समारोह आगामी २० जुलाई को ऑनलाइन पद्धति से होगा. जिसमें लायन्स  क्लब ऑफ अमरावती प्रिमियम के अध्यक्ष सतवंत सिंह  मोंगा तथा लायन्स क्लब ऑफ अमरावती प्रिमियम क्विन्स की अध्यक्षा छाया दंडाले अपने पद की शपथ लेंगे. वहीं इस वर्ष सचिव पद पर राहुल चड्ढा व निशा भाराणी तथा कोषाध्यक्ष पद पर ऋषभ चांडक व मंजूषा जाधव की नियुक्ति की जाएंगा. इस पदग्रहण समारोह में पदग्रहण अधिकारी के तौर पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय संचालक एपीसी उपस्थित रहेंगे. वर्ष २०१५ में डॉ. लक्ष्मीकांत राठी के मार्गदर्शन में लायन्स क्लब अमरावती प्रिमियम की स्थापना हुई थी तथा स्थापना के बाद से ही इस क्लब में अनेकों रिकार्ड बनाये है. इस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आशिष साबू, डॉ. पंकज घुंडीयाल, राजेंद्र जाधव, डॉ. निक्कु खालसा व डॉ. प्रकाश कोठारी के कार्यकाल में क्लब ने शानदार कार्य किये. आज इस क्लब में करीब १०० सदस्य है. जिनमें सभी अपने-अपने क्षेत्र के नामांकित व्यक्ति है. जिनमें क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश कोठारी, सचिव विनोद अग्रवाल, कोषााध्यक्ष मनीष दारा सहित डॉ. पंकज घुंडियाल, राजेंद्र जाधव, निक्कु खालसा, कमलेश डागा, दिपक अथरानी, सोनी बग्गा, डॉ. योगेश झंवर, गोपाल पनपालिया, सागर भट्टी, संजय देशमुख, अजय पांडे शरणपालसिंह  अरोरा, रविंद्रसिंग सलुजा, डॉ. सोहेल बारी, नरेंद्र भाराणी, नवलजितसिंग  उबवेजा, दिपक असरानी, आशिष मशानकर, डॉ. दिनेश वाघाडे, डॉ. निरज रागानी, डॉ. नितिन राठी, विनोद राठी, डॉ. नितिन धांडे, पुरुषोत्तम राठी, अरुण कालबांडे, दिलीप जीवदानी, शैलेश पटेल, महेश हेमराजानी, सारंग राउत, जुजर सैफी, दिपक जाजू, डॉ. अनिल हरवानी व सनी कुबडे आदि का समावेश है.

Back to top button