दर्यापुर के विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में, हल्का सा बुखार था
आज मुंबई रवाना होना था, अब निजी कोविड अस्पताल में भरती

प्रतिनिधि/दि.२७
अमरावती-जिले के दर्यापुर निर्वाचन क्षेत्र से वास्ता रखनेवाले एक विधायक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आने की जानकारी है. पता चला है कि, विधायक महोदय को आज शाम ही किसी काम के लिए मुंबई रवाना होना था. इससे पहले उन्हें हल्का बूखार महसूस हुआ, तो उन्होंने अपने सहित हमेशा अपने साथ रहनेवाले अपने ड्राईवर, भतीजे व एक अन्य सहयोगी की स्वास्थ्य जांच करवाते हुए थ्रोट स्वैब सैम्पल दिये. जिसमें से विधायक सहित उनके ड्राईवर की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आयी. रिपोर्ट पॉजीटिव आने की जानकारी मिलते ही विधायक को तुरंत ही वलगांव रोड स्थित निजी कोविड हॉस्पिटल में इलाज हेतु भरती कराया गया. ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है.





