डॉ. रणजीत पाटिल व चैनसुख संचेती भाजपा के अमरावती जिला प्रभारी

डॉ. पाटिल को शहर व संचेती को ग्रामीण का प्रभार

प्रतिनिधि/दि.२७

अमरावती-स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के आगामी चुनाव तथा जरूरत पडने पर विधानसभा के मध्यावधी चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से तैयारियां करना शुरू कर दी है. जिसके तहत भाजपा ने समूचे राज्य में संगठन के जिलानिहाय ६९ प्रभारियों की नियुक्ती की गई है. जिसमें अमरावती जिले के लिए विधायक डॉ. रणजीत पाटिल व विधायक चैनसुख संचेती को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है. जानकारी के मूताबिक विधायक डॉ. रणजीत पाटिल को अमरावती शहर भाजपा व विधायक चैनसुख संचेती को अमरावती ग्रामीण भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Back to top button