एमआईडीसी में छापा, 1800 किलो प्लास्टिक जब्त

मनपा की टीम द्वारा कार्रवाई

अमरावती/दि.3 – मनपा के विशेष दस्ते ने आज एमआईडीसी स्थित एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट गैरेज पर छापा मारकर प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया. बडी कार्रवाई में 1800 किलो से अधिक माल कैरीबैग का जब्त किए जाने की जानकारी देते हुए मनपा अधिकारियों ने बताया कि, माल की कीमत 2 लाख 80 हजार से अधिक है.
छापा मारनेवाले दल में शहर समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्वेता बोके, प्लास्टिक बंदी नोडल अधिकारी ए. के. गोहर, स्वास्थ्य निरीक्षक सचिन सैनी, अनिकेत फुके, अतिक्रमण विभाग प्रमुख कोल्हे, अजय बन्सीले और अन्य कर्मचारी व अधिकारियों का समावेश रहा.

Back to top button