अनुदान तत्व पर मिनी ट्रेक्टर के लिए आवेदन करें
सहायक आयुक्त माया केदार का आवाहन

अमरावती- दि. 11 अनुसूचित जाति व नवबौध्द घटक के बचतगटों को अनुदान तत्व पर साडे तीन लाख रूपये का मिनी ट्रेक्टर व रोटावेटर ट्रेलर दिया जा रहा है. जिसमें समाज कल्याण कार्यालय द्बारा आवेदन मंगवाए गये है. इस योजना में 90 प्रतिशत शासकीय अनुदान व 10 प्रतिशत स्वयंसहायता बचत गटों का हिस्सा रहेगा. ऐसा प्रावधान किया गया है.
बचतगट के 80प्रतिशत सदस्य तथा अध्यक्ष सचिव अनुसूचित जाति व नवबौध्द घटको के रहना आवश्यक है और सभी सदस्य महाराष्ट्र राज्य के रहिवासी होना चाहिए. मर्यादित रकम का 10 प्रतिशत बचतगट को भरना होगा. शेष 90 प्रतिशत रकम शासकीय अनुदान के रूप में दी जायेगी. प्राप्त आवेदनों का लकी ड्रॉ निकाला जायेगा. इच्छुक 20 अक्तूबर के पूर्व सहायक आयुक्त समाज कल्याण कार्यालय, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर सामाजिक न्याय भवन, चांदुर रेल्वे मार्ग अमरावती यहां संपर्क कर आवेदन करें, ऐसा आवाहन सहायक आयुक्त माया केदार ने किया है.





