विक्की शर्मा ने सपरिवार किया संगम स्नान

अमरावती – भाजपा विद्यार्थी आघाडी के शहराध्यक्ष तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की युवा आघाडी के जिलाध्यक्ष विक्की उर्फ विजय शर्मा ने अपने पिता पुरुषोत्तम शर्मा, भाई जय शर्मा, जवाई पंकज गांधी व सुनील शर्मा, पत्नी मोनिका शर्मा, बेटे तीर्थ शर्मा व क्रीदय शर्मा, भाभी स्मृति शर्मा, बहन पूनम गांधी, सुनीता शर्मा, राजकिरण शर्मा, रेखा शर्मा व भावना मालवीय के साथ महाकुंभ निमित्त प्रयागराज पहुंचकर संगम में अमृत स्नान करने का पुण्यलाभ लिया. साथ ही शर्मा परिवार ने महाकुंभ में स्नान को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया.





