खेत तालाब पर नहाने गए दो मौसेरे भाईयों की मौत
गढचिरोली जिले के शिरपुर गांव की घटना

गढचिरोली / दि.5- गढचिरोली जिले के कुरखेडा तहसील के शिरपुर गांव में खेत तालाब पर नहाने गए दो सगे मौसेरे भाईयों की डूबने से मृत्यु हो गई. यह घटना रविवार 6 जुलाई सुबह 10 बजे के दौरान घटित हुई. मृतकों के नाम गढचिरोली निवासी रूदय मडावी (9), शिरपुर निवासी विहान ज्ञानेश्वर मडावी (12) है.
जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह 10 बजे के दौरान विहान और रूदय दोनों छुट्टी रहने से गांव के पास खेत में गए थे. मेड पर साइकिल और कपडे रखकर दोनों पानी में उतर गए. परिरस में एक सप्ताह से जोरदार बारिश शुरू रहने से खेत तालाब लबालब भरे थे. इस कारण पानी की गहराई का अनुमान न लगने से दोनों डूब गए. कुछ समय बाद खेत में जानेवाले ग्रामवासियों को तालाब के तट पर साइकिल और कपडे दिखाई दिए. लेकिन कोई व्यक्ति वहां दिखाई नहीं दिया. जायजा करने पर दो छोटे बच्चों के शव उसमें दिखाई दिए. नागरिकों ने घटना की जानकारी कुरखेडा पुलिस को दी. ग्रामवासियों की सहायता से दोनों बच्चों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कुरखेडा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाए गए. मृतक विहान के पिता शिक्षक है. विहान कुरखेडा के शिवाजी हाइस्कूल में 7वीं कक्षा में पढता था. जबकि उसका मौसेरा भाई गढचिरोली में पढमा था.





