दो दुपहिया की टक्कर में पति की मौत
बहिरम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

* पत्नी और पुत्र गंभीर जख्मी
अमरावती/दि.2 – बहिरम बाबा के दर्शन कर लौट रहा परिवार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया. घर के मुखिया जीवन पांडुरंग बेलसरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी फुलवंती बेलसरे तथा पुत्र अमन जख्मी हो गया. हादसे में जीवन का मित्र धनराज कासोदे (32) भी घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है.
जीवन बेलसरे परिवार सहित बाइक एमएच-27/डीएस-8148 पर बहिरम यात्रा दर्शन के लिए गए थे. लौटते समय खरपी फाटे के महेश उपहार गृह के पास उनकी बाइक और अन्य दुपहिया एमएच-27/सीओ-6998 ने टक्कर मार दी. जिससे जीवन और उनका परिवार दूर उछाले गए. वहां खडे लोगों ने फौरन दुर्घटनाग्रस्तों की सहायता की. अचलपुर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया. डॉक्टर्स ने जीवन को मृत करार दिया. जबकि पत्नी फुलवंती, पुत्र अमन और मित्र धनराज की मृत्यु से संघर्ष जारी है. घटना से जनुना ग्राम में शोक देखा जा रहा है. उधर पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.





