बापरे: डीआरआय का इतना बडा जाल, साइलेंट ऑपरेशन में बडा धमका

अहमदाबाद का खरीदार, मुंबई से डीलिंग और अमरावती से डीलेवरी

* अहमदाबाद डीआरआय, नागपुर डीआरआय ने मिलकर की कार्रवाई
* लेवाल ने लाया था बैग में नोट
अमरावती/दि.3- नशाखोरी के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए डीआरआई के दल ने मेफेड्रौन (एमडी) तस्करी के एक बडे अंतरराज्यीय नेटवर्क का रविवार को पर्दाफाश किया. इस कार्रवाई में अब हर दिन अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है. सुत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में अहमदाबाद, मुंबई, अमरावती और मध्यप्रदेश तक फैले नशे के कारोबार की परतें खुली हैं.
सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद का एक खरीददार मुंबई के माध्यम से डीलिंग कर अमरावती से एमडी की डिलीवरी मंगवा रहा था. इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी फैजल खान अंसार खान और अवैज अहमद आरीफ एहमद यह मुख्य सूत्रधार हैैं. इन दोनों तस्करों ने पहले से ही अपने अन्य सदस्यों के जरिए तीन किलो एमडी का माल जमा कर रखा था. जबकि 5 किलो एमडी की सप्लाय देने के लिए रविवार को दोपहर में दो आरोपी नवसारी के एक ढाबे पर पहुंच गए थे. डील के दौरान दोनों आरोपी नीले रंग की एस- क्रॉस कार में मौजूद थे. इसी दौरान पहले से मिली सूचना के आधार पर नजर रख रही डीआरआई टीम ने चाराों ओर से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को ढाबे पर रंगेहाथ पकड लिया और उनके पास से 4 किलो 900 ग्राम एमडी जब्त कर लिया गया.
* एमपी से लाया माल, खरीददार की मुलाकात मुंबई में
डीआरआई दल द्बारा गिरफ्तार आरोपियों से की गई गहन पूछताछ में यह पता चला है कि उन्होेंने एमडी का यह माल मध्यप्रदेश से लाया था. एमडी खरीदनेवाली पार्टी ने मुंबई में मुलाकात कर पांच किलो एमडी की मांग की थी. सौदा तय होने के बाद अमरावती से डिलीवरी करने की योजना बनाई गई. सूत्रों के मुताबिक डीआरआई टीम को इस डील की पहले से पुख्ता जानकारी मिल चुकी थी. इसी के चलते छापा मारने से एक दिन पहले यानी शनिवार 31 जनवरी को डीआरआई की टीम अमरावती पहुंच गई थी और पूरे ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार कर ली थी.
मुंबई से कॉल और अहमदाबाद की पार्टी
सूत्रों के मुताबिक नवसारी परिसर के ढाबे पर लेवाल का इंतजार कर रहे आरोपियों को मुंबई से कॉल आने और अहमदाबाद की पार्टी शामिल होने के कारण सबकुछ सामान्य लग रहा था. इसी भरोसे पर उन्होंने 5 किलो एमडी का पैकेट तैयार कर लिया था. सूत्रों के मुताबिक एमडी खरीदनेवाले के पास एक बैग में नकद पैसा भी मौजूद था. इस पूरे ऑपरेशन को अहमदाबाद डीआरआई टीम ने नागपुर डीआरआई टीम की मदद से अंजाम दिया. इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ एक बडी सफलता माना जा रहा है. जिससे कई युवाओ की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई हैं.
* गिरोह के सदस्यों ने टूकडो में माल खरीदा
सूत्रों के मुताबिक जो आरोपी इस प्रकरण में पकडे गए हैं इनमें फैजल खान और अवैज अहमद मुख्य सूत्रधार हैं. इन दोनों के अलावा उनके साथियों ने 200 से 250 ग्राम एमडी का माल टूकडों में खरिदा. पश्चात सभी ने मिलकर 5 किलो एमडी जमा किया और उसी माल की वह डील करने जा रहे थे. लेकिन उसके पूर्व ही वे दबोचे गए.

Back to top button