नाबालिग द्बारा दो युवकों पर अप्राकृतिक कृत्य

नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र की घटना

नागपुर/दि.4 – सोशल मीडिया पर अधिक इस्तेमाल के कारण नाबालिग युवक डिजिटल व्यसन के आदि हो रहे हैं. रिल्स में प्रसारित होनेवाली सामग्री पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं. इसके चलते बच्चों के हाथों में गलत सामग्री पहुंच रही हैं. जिससे उनमें हीनभावना और विकृत मानसिकता बढ रही हैं. ऐसी ही एक चौकानेवाली घटना नागपुर में सामने आयी है. एक नाबालिग लडके ने अपने से काफी छोटे दो लडकों को अप्राकृतिक यातनाएं दी. यह घटना सामने आने से खलबली मच गई हैं. वाठोडा थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई.
आरोपी युवक 16 साल का है तथा पीडित बालकों की आयु 8 और 12 वर्ष की हैं. पीडित बालकों के माता-पिता कामगार हैं और बच्चे शाला में जाते हैं. माता-पिता काम पर जाने पर बच्चे घर पर अकेले रहते है. आरोपी नाबालिग इन बच्चों के परिचय का था. उसने कुछ दिन पूर्व दोनों बालकों को डर दिखाकर उनके साथ अश्लिल हरकते करना शुरू किया. आरोपी के डर के कारण पीडित बच्चों ने किसी को कुछ नहीं बताया. उसके बाद आरोपी का साहस बढ गया और उसने रविवार को दोपहर में उन पर अत्याचार किया. शाम को पीडित बालकों के पालक घर लौटे. तब एक बालक को तकलीफ होने का उन्हें एहसास हुआ. उन्होंने बालक से पूछताछ की तब उसने आपबिती बताई. पश्चात वाठोडा थाने में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बालक की वैद्यकीय जांच की. अत्याचार होने की बात स्पष्ट होने पर आरोपी नाबालिग युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर बालसुधार गृह भेज दिया हैं. इस घटना से हडकंप मच गया हैं.

Back to top button