पत्नी और प्रेमी को देखा साथ, अपशब्द से आहत पति की आत्महत्या
अमलनेर मेें ट्रेन से कटा व्यक्ति

जलगांव/ दि. 4 – अमलनेर तहसील से एक भयानक घटना सामने आयी है. पत्नी और प्रेमी को बाहर एक दूसरे से बात करते पति ने देखा. उपरांत दोनों में विवाद हुआ. पत्नी और प्रेमी ने पति को अपशब्द कह दिया. जिससे निराश होकर पति ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. मृत व्यक्ति का नाम सुनील श्रावण भोई (34, रूबजी नगर, अमलनेर) हैं. 29 जनवरी की तडके अमलनेर स्टेशन पर सुनील भोइर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की. पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी सहित तीन के विरूध्द आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज किया है. प्रेमी अजय भोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
सुनील भोई की पत्नी दिपाली, उसके प्रेमी अजय छोटू भोई और उसकी मां सुरेखा छोटू भोई के विरूध्द पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. आत्महत्या की घटना की आरंभिक जांच में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया था. किंतु सुनील के भाई सागर भोई ने शिकायत देने के बाद कार्रवाई की. तीनों के विरूध्द बीएनएस धारा 108, 333, 351 (2), 352 (3) (5) अंतर्गत अपराध दर्ज किया है. सागर भोई ने शिकायत में प्रेमी और आरोपियों के विरूध्द अपने भाई को गालियां बकने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी है.