अब हर शनिवार को शहर पुलिस आयुक्तालय में जनता दरबार
शहर पुलिस आयुक्तालय की सराहनीय पहल

* सीपी ओला करेंगे नागरिकों की शिकायतों का निराकरण
अमरावती/ दि. 6 – शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के आम नागरिकों की सुविधा एवं समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय की ओर से शिकायत निवारण सुविधा शुरू की जा रही है. जिसमें कल 7 फरवरी से प्रत्येक शनिवार को शाम 4 से 6 बजे तक पुलिस आयुक्त राकेश ओला का जनता दरबार होगा. स्वयं जनता दरबार में सीपी ओला उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्या एवं शिकायते सुनेंगे तथा उनका निवारण करेंगे. पुलिस आयुक्तालय मे आयोजित इस जनता दरबार में नागरिक खुलकर अपनी शिकायते रख रकेंगे. ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बना रहे.
* कहा होगी शिकायत पर सुनवाई ?
शहर पुलिस आयुक्तालय कार्यालय के ग्राउंड फलोर पर हर शनिवार को आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की शिकायतों पर सुनवाई कि जाएगी. सीपी ओला स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायते सुनेंगे और उसका तत्काल निवारण करेंगे. हर सप्ताह पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिकों को सूचना दी जाएगी.
* सभी नागरिक इस सुविधा का लाभ लें.
अमरावती शहर पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है की. हर शनिवार को शाम 4 से 6 बजे तक शहर पुलिस आयुक्तालय में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित रहकर अपनी शिकायते दर्ज करवाएं आम जनता को जनता दरबार में सीधे पुलिस प्रशासन के साथ संवाद का अवसर मिलेगा और उनकी शिकायतों का तत्काल निपटारा भी होगा.





