यादगार बना ‘जीवन की बगिया महकेगी’ कार्यक्रम

स्वरकोकिला को भावपूर्ण नमन

* संगीत साधना कराओके क्लब का आयोजन
अमरावती/दि.7 -भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर जी की चतुर्थ पुण्यस्मरण के अवसर पर संगीत साधना कराओके क्लब, अमरावती द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि संगीत कार्यक्रम जीवन की बगिया महकेगी भावनाओं और सुरों से सराबोर वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत गणराया को समर्पित लता जी द्वारा गाई गई गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे क्लब को भक्तिरस में डूबो दिया.
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगरपालिका प्रभाग 13 के सभी पार्षद मिलिंद बांबल, स्वाती कुलकर्णी, लवीना हर्षे, अंबादेवी संस्थान के सचिव चंद्रशेखर कुलकर्णी, मनपा अधिकारी गजेंद्र हर्षे, पूर्व पार्षद प्रणित सोनी, आशीर्वाद न्यूज चैनल के अमोल खंडारे तथा विदर्भ न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार अशोकभाई जोशी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का प्रभावी संचालन दीपक धानोरकर, सुनीता व्यास एवं कल्याणी मुदलियार ने किया. बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया.

* सुरों की बरसात, यादों की सौगात
चंद्रकांत पोपट द्वारा प्रस्तुत लग जा गले, दिल तो है दिल और सुनीता व्यास के साथ युगल गीत कहीं ना जा आज कहीं मत जा को श्रोताओं ने खड़े होकर तालियों से सराहा. प्रमुख अतिथि स्वाती कुलकर्णी ने स्वयं मंच पर उतरकर दिल तो है दिल दिल का ऐतबार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विशेष बना दिया. इसके साथ ही क्लब के कलाकारों ने तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, एक प्यार का नगमा है, मेरे नैना सावन भादो, अजीब दास्तां है ये, तुझे देखा तो ये जाना सनम, तेरे बिना जिंदगी से शिकवा सहित अनेक अमर गीतों की प्रस्तुति देकर लता जी को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की.

* इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति
इस कार्यक्रम में सुषमा मुणोत, प्रमोद व छाया कुटाफले, राहुल माहुले, सिद्धार्थ गणवीर, सरोज गुप्ता, संजय कुलकर्णी, अजय देशमुख, वृषाली काले, वैभव कुबडे, गोपाल गुप्ता, सुधाकर महाजन, पूनम अलकरी, सुरेखा त्यागी, सुरभी कवठलकर, एकांश व शीतल आचार्य, राजेश कुलकर्णी, प्रदीप ढवले, किरण गाडेकर, संध्या शिंदे, रसिका देशमुख, विदिशा चंद्रपुरे, राजेश चंद्रपुरे, उज्वला थोरात, राजकुमार पिंजानी, संगीता ठाकरे, प्रणिता चिद्दरवार, मंगला सानप, विद्या गावंडे, अर्चना देशमुख, सुमन भगत, जान्हवी बल्लाल, नीता नांदुरकर, प्रवीण जाधव, रेणुका देशपांडे, स्मिता हिंगूरकर, देवेंद्र ठाकरे, राखी पांचाले, कांचन बाजोरिया, बबीता पातुरकर, कल्पना नाईक, मंजुषा साबले, प्रीती भांदर्गे, दीक्षा राठोड सहित अनेक कलाकार शामिल रहे.

 

Back to top button