रेड स्वस्तिक सोसायटी का रोगनिदान शिविर

बाबाजी फार्म हाउस में आयोजन

अमरावती/दि.9 – रेड स्वस्तिक सोसायटी ने गत शनिवार को पथ्रोट के बाबाजी फार्म हाउस में रोगनिदान और दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया. सैकडों लोगों ने शिविर का लाभ लिया. शिविरार्थियों हेतु भोजन का भी प्रबंध किया गया था.
आयोजन को सफल बनाने सुदर्शन अडसोड, नरेश कर्नावट, सुधीर वाठ, श्रीधर माकोडे, राजेंद्र राठी, रामप्रकाश गिल्डा, रविचंद्र घाटे, सचिव अशोक पाटणे और मुख्य रुप से महंत छोटूरामजी उदासीन, बलदेव सिंह ने उपस्थित रहकर सहकार्य किया.

Back to top button