ससुराल से घर लौटते हुई दुर्घटना में दामाद की मौत

बुलढाणा जिले के येलगांव-साखली मार्ग के पैनगंगा नदी के पुल के पास की घटना

बुलढाणा /दि.9- ससुराल में मुलाकात कर रात घर की तरफ रवाना हुए दामाद की कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई. यह घटना येलगांव-साखली मार्ग पर पैनगंगा नदी के पुल के पास रविवार 8 फरवरी की रात घटित हुई. मृतक का नाम महेश कडूबा लोढे (30) है.
बुलढाणा तहसील के भादोला ग्राम की ससुराल में भेंट देने के बाद महेश मेहकर तहसील के मोहदरी अपने गांव कार क्रमांक एमएच-28/बीक्यू-2418 में सवार होकर रविवार की देर रात 1.30 बजे के दौरान लौट रहा था. बुलढाणा से चिखली मार्ग पर साखली फाटा के पहले पैनगंगा नदी के पुल पर तेज रफ्तार से दौड रहे ट्रक क्रमांक बीआर-06-8412 के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में महेश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बुलढाणा ग्रामीण पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. महेश के चाचा केशव माधवराव लोढे की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button