परसों जिला मराठी पत्रकार संघ का पत्रकारिता पुरस्कार समारोह
सांसद बलवंत वानखडे और सांसद अनिल बोंडे मुख्य अतिथि

* जिलाधीश, पुलिस आयुक्त भी रहेंगे उपस्थित
* प्रकाश पोहरे, विलास बडे, वसंतराव घुईखेडकर, प्रवीण आहूजा, चंद्रकांत भड होंगे पुरस्कृत अमरावती/ दि. 12- अमरावती जिला मराठी पत्रकार संघ का पत्रकारिता पुरस्कार सम्मान समारोह 2026 आगामी शनिवार 14 फरवरी को दोपहर 4.30 बजे अध्यक्ष और अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में हनुमान अखाडे के सोमेश्वर पुसदकर ऑडिटोरियम में होने जा रहा है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, सांसद बलवंत वानखडे, जिलाधीश आशीष येरेकर, पुलिस आयुक्त राकेश ओला और सकाळ मुंबई के समूह संपादक राहुल गडपाले प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे.
जिले में पत्रकारों की सबसे बडी संस्था अमरावती जिला मराठी पत्रकार संघ द्बारा प्रतिवर्ष पत्रकारिता में सेवा देनेवाले पत्रकारों का विविध पुरस्कारों से सम्मान किया जाता है. इस कडी में स्व. दादा साहब कालमेघ राज्यस्तरीय जीवन गौरव पुरस्कार से दैनिक देशोन्नति के संपादक प्रकाश पोहरे को प्रदान किया जायेगा. पुरस्कार स्वरूप 41 हजार रूपए नकद, सम्मान चिन्ह, शाल और श्रीफल मुख्य अतिथि के हस्ते दिए जायेंगे. स्व. जुगल किशोर जी अग्रवाल स्मृति राज्यस्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार 30 वर्षो की पत्रकारिता सेवा देनेवाले आयबीएन 18 के समाचार निवेदक विलास बडे को दिया जायेगा. इस पुरस्कार में 31 हजार नकद, सम्मान चिन्ह, शाल और श्रीफल दिया जाता है. विभागीय पत्रकारिता पुरस्कार यवतमाल जिले के नमो महाराष्ट्र दैनिक के संपादक वसंतराव घुईखेडकर को दिया जायेगा. यह पुरस्कार दैनिक सकाल समूह के संपादक राहुल गडपाले पुरस्कृत हैं. जिसमें 21 हजार नकद, शाल श्रीफल, सम्मान चिन्ह शामिल हैं.
अमरावती जिले और ग्रामीण क्षेत्र में काम करनेवाले शहर पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक प्रतिदिन अखबार के संपादक प्रवीण आहूजा को उनकी 30 वर्षो की प्रदीर्घ पत्रकारिता सेवा हेतु दिया जायेगा. यह पुरस्कार दैनिक विदर्भ मतदार पुरस्कृत 11 हजार रूपए नकद, सम्मान चिन्ह, शाल और श्रीफल युक्त है. जिलास्तरीय ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक आपली मातृभूमि के वरूड तहसील प्रतिनिधि चंद्रकांत भड को प्रदान किया जायेगा. चंद्रकांत भड ने वरूड तहसील के किसानों की समस्याओं, तकलीफ, शोषित समाज की समस्या पर सातत्यपूर्ण लेखन किया है. यह पुरस्कार पीआर पोटे एज्युकेशनल ग्रुप पुरस्कृत है. इसमें 11 हजार नकद, सम्मान चिन्ह, शाल और श्रीफल प्रदान किया जाता है.
पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार्यरत पत्रकार बंधुओं के साथ राजकीय और सामाजिक क्षेत्र के कार्य करनेवाले मान्यवरों से उपस्थित रहने का अनुरोध जिला मराठी पत्रकार संघ ने किया है.





