चूहे मारने की दवा गटककर युवक ने की आत्महत्या

अमरावती /दि.13 – वलगांव थाना क्षेत्र में आनेवाले बनगांव परिसर में एक 24 वर्षीय युवक ने चूहे मारने की दवा गटककर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम पुसदा निवासी रोहित मनोज ढोके (24) है.
जानकारी के मुताबिक रोहित ने 19 जनवरी को चूहे मारने की दवा गटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यू हो गई. इस घटना की जानकारी वलगांव पुलिस को दी गई. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है. युवक की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है.





