गोपाल नगर में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर के लिए मनुष्यबल व साहित्य उपलब्ध करें
प्रहार संगठन ने सीएस को ज्ञापन सौंपकर की मांग

अमरावती/दि.13 – आगामी 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती निमित्त्य गोपाल नगर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रहार जनशक्ति पार्टी द्वारा आयोजित किए गए रक्तदान व रोगनिदान शिविर के लिए आवश्यक मनुष्यबल व साहित्य उपलब्ध कर देने की मांग को लेकर महानगर प्रमुख बंटी रामटेके व जिला प्रमुख छोटू महाराज वसू के नेतृत्व में जिला शल्य चिकित्सक को ज्ञापन सौंपा गया.
ज्ञापन में कहा गया है कि, 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है. इस निमित्त्य प्रहार संगठन की तरफ से गोपाल नगर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भव्य रक्तदान शिविर व रोगनिदान शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में नेत्र, मस्तिष्क विकार तज्ञ, अन्य गंभीर बीमारियों की निशुल्क जांच करेंगे. इस कारण कार्यक्रम में आवश्यक कर्मचारी व साहित्य उपलब्ध करने की मांग जिला शल्य चिकित्सक से की गई है.





