विविध क्षेत्रों की विद्युत समस्याओं को लेकर रवि राणा ने ली बैठक

विभाग के संबंधित अधिकारियों को लगाई फटकार

अमरावती /दि.11- बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र व अमरावती शहर के विभिन्न क्षेत्रों की विविध समस्याओं के संबंध में विधायक रवि राणा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ शंकरनगर स्थित कार्यालय में बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.
बैठक में उपस्थित उपमहापौर सचिन भेंडे, गुटनेता नाना आमले, शिक्षा सभापति प्रिती रेवणे, प्रशांत वानखडे, महेश मूलचंदानी, नंदा सावदे, डॉ. मधुरा कहाले, प्रियंका पाटणे, अर्चना धांडे, योगेश विजकर, सुमति ढोके, मीरा कांबले आदि सहित नागरिकों ने अपने परिसर की विद्युत समस्याएं रखी और इसके चलते हो रही तकलिफों के संबंध में बैठक में जानकारी दी.
बैठक में मान्सून पूर्व विद्युत विभाग का नियोजन व्यवस्थित करना, जिन-जिन स्थानों पर आवश्यकता है, उन स्थानों पर तत्काल ट्रान्सफार्मर बैठाना, पुराने ट्रान्सफार्मर की योग्य मरम्मत करना, तुफानी बारिश के कारण इन परिसरों में टूटें हुए और लटक रहे विद्युत तार व बंच केबल की देखभाल और मरम्मत करना, नागरिकों के लिए 24 घंटे हेल्पलाईन शुरू रखना, आपातकालिन परिस्थिति में 24 घंटे कर्मचारियों को उपलब्ध करना तथा आवश्यकता पडने पर कर्मचारी बढाना जैसे सभी अति महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में उपस्थित विद्युत अधिकारियों को तथा कर्मचारियों को विधायक रवि राणा ने कडे शब्दों में निर्देश दिए.
इसके साथ ही जानकारी दी गई कि एमआईडीसी, एकवीरानगर, महावीर नगर, कंवरनगर, साईनगर, गजानन मंदिर के समिप, दस्तुरनगर, जयंत कॉलनी, राजापेठ, ग्रीन पार्क कालोनी, रविनगर, अंबाविहार, वल्लभनगर, चवरेनगर, भगवाननगर, किरण नगर, दरोगा प्लॉट, गांधी आश्रम, हनुमान नगर, दत्तवाडी, विद्युत कालोनी, नवाथे, बडनेरा नई बस्ती, इंगोलेपुरा, दत्त कालोनी, सवारी मैदान, बारीपुरा, कंपासपुरा, चंद्रानगर आदी स्थानों पर इन डीपी मंजूर तथा शीघ्र ही नागरिकों की सेवा में उपलब्ध करवाई जाएगी.
वहीं सामरा नगर, गणपतिनगर, महावीरनगर, इस्लामी चौक, बारीपुरा, गांधीनगर आदि अनेक स्थानों पर डीपी बैठाने के संबंध में नागरिकों ने व नगरसेवकों ने इस दौरान प्रस्ताव दिए. बैठक में नागरिकों ने अपने परिसर में बार-बार खंडित होनेवाली विद्युत आपूर्ति कम दाब की समस्या, पुराने ट्रान्सफार्मर आदि सहीत बारीश में निर्माण होनेवाली विविध अडचनों के संबंध में जानकारी दी. इसके पश्चात विधायक रवि राणा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल उपाययोजना करने की सख्त सुचनाएं दी.

Back to top button