पति के निधन बाद पत्नी ने भी छोडे प्राण

गोंदिया में सभी भावुक

गोंदिया/ दि. 14- जिले की सडक अर्जुनी तहसील अंतर्गत गिरोला ग्राम में आज पति सोविंदा गणपत बोरकर के निधन पश्चात उनकी पत्नी अंजना बोरकर ने भी प्राण त्याग दिए. जिससे समस्त ग्राम वृध्द दंपत्ति के निधन पर बडा दु:खी हो गया है. सोविंदा की अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. उसी समय अंजना बोरकर की तबियत बिगडी एवं उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने प्राण छोड दिए. रिश्तेदारों ने दंपत्ति का एक साथ दाहसंस्कार किया.

Back to top button