जमील कॉलोनी चौक पर लगेगा सिग्नल
आज शाम डीसीपी धुमाल करेंगे प्रत्यक्ष अवलोकन

* दो रोज पहले हादसे में गई थी युवा की जान
अमरावती/ दि. 14- वलगांव रोड के जमील कॉलोनी चौक पर दो रोज पहले हुए भीषण जानलेवा हादसे पश्चात क्षेत्र के लोगों की डिमांड पर यातायात नियंत्रित करने सिग्नल व्यवस्था स्थापित की जायेगी. इस संदर्भ में डीसीपी धुमाल और अधिकारी आज शाम ऑनस्पॉट अवलोकन करेंगे.
गत बुधवार दोपहर गिट्टी लदे टिप्पर की ठोस से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी. जिससे गुस्साए और शोक मग्न क्षेत्रवासियों ने सीपी राकेश ओला से भेंट कर ट्रैफिक नियंत्रण करने की डिमांड उठाई थी. लोगों का प्रतिनिधि मंडल गत शाम सीपी से मिलने पहुंचा था. उनके द्बारा प्रस्तुत पत्र के आधार पर पुलिस महकमा कदम उठा रहा है.
इस मार्ग पर बेतरतीब खडे किए गये वाहन हटाने और यातायात सुचारू करने के लिए प्रयत्न होंगे. उसी प्रकार जमील कॉलोनी चौक पर यातायात नियंत्रित कर हादसे की आशंका टालने सिग्नल प्रणाली लागू की जायेगी. तद हेतु डीसीपी धुमाल व यातायात अधिकारी आज शाम घटनास्थल का अवलोकन करने पहुंचने की जानकारी सूत्रों ने अमरावती मंडल को दी.





