भूतेश्वर महादेव मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान

अमरावती – शहर के भूतेश्वर महादेव में महाशिवरात्रि पर्व बडे ही उत्साह एवं आस्था के मनाया गया. इस पावन पर्व पर मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. सुबह से दर्शनार्थियों की भारी भीड उमड रही थी. मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को साबुदाना खिचडी का वितरण किया गया. भक्तों ने सभी धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्शाकर लाभ लिया.

Back to top button