सीबीएसई की परीक्षाएं कल से
शहर में 4 सेंटर, सुबह 10 बजे के पूर्व पहुंचना होगा

* बोर्ड के स्पष्ट निर्देश, करीब 2250 छात्र-छात्राएं देंगे एक्झाम
अमरावती/दि.16 – केंद्रीय शिक्षा बोर्ड सीबीएसई से संलग्न शाला और कनिष्ठ महाविद्यालयों के 2250 छात्र-छात्राओं की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की एक्झाम कल 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही है. सीबीएसई के स्थानीय अधिकारियों ने अमरावती मंडल को बताया कि, बोर्ड ने सुबह 10 बजे के पहले विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का रुल कडा किया है. इसलिए प्रत्येक परीक्षार्थी को नियत समय पर पहुंच जाना होगा.
अधिकारियों ने बताया कि, अमरावती में 4 केंद्रों पर महत्वपूर्ण इम्तहान होने जा रहा है, उनमें स्कूल ऑफ स्कॉलर्स, नवोदय विद्यालय, पी. आर. पोटे पाटिल, इंडो पब्लिक स्कूल का समावेश है. सभी जगह पर लगभग 200 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे. सीबीएसई के एक्झाम पैटर्न कडे रहते हैं. उसी प्रकार अधिक विषय होने के साथ सबेरे 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे दौरान परचे लिए जाएंगे. कक्षा 10 वीं की परीक्षा 7 मार्च तक पूर्ण होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, कक्षा 12 वीं की सभी विषयों की परीक्षा 7 अप्रैल तक पूर्ण होगी.
उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परीक्षा प्रारंभ हो गई है. 3 परचे हो चुके हैं. कक्षा 10 वीं की एक्झाम 20 फरवरी से शुरु होनेवाली है, जो 22 मार्च तक चलेगी. कक्षा 10 वीं में अमरावती संभाग से डेढ लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं.





