कोकर्डा में सडक मरम्मत कार्य का भूमिपूजन
सांसद बलवंत वानखडे के हाथों शुभारंभ

अंजनगांव सुर्जी/दि.17 -कोकर्डा, अंजनगांव सुर्जी में लेखाशीर्ष केंद्रीय मार्ग निधि 2025-26 अंतर्गत उमरी वडालगवान-कोकर्डा-हयुपर रास्ते की मरम्मत करने के विकास कार्य का भूमिपूजन सांसद बलवंत वानखडे के हाथों किया गया. 2100 लाख निधि अंतर्गत विकास कार्य किया जाएगा. भूमिपूजन अवसर पर विधायक गजानन लवटे, शिवसेना उपनेता सुधीर सूर्यवंशी, जिप उपाध्यक्ष विठ्ठलराव चव्हाण, कृउबा समिति दर्यापुर के संचालक राजेश वडाल, ग्रापं लासूर के सरपंच अमोल जाधव, शिवसेना उपजिलाप्रमुख महेंद्र दीपटे, कृउबा समिति अंजनगांव सुर्जी संचालक विकास पाटिल येवले, शिवसेना तहसील अध्यक्ष कपिल देशमुख, गटनेता सुयोग खाडे, बुद्धभूषण गवई समेत कोकर्डा ग्रामवासी उपस्थित थे.





