संभाग की 4352 शालाओं का बायोमैट्रिक अपडेट नहीं
अब तक 340 शालाओं में प्रक्रियापूर्ण

अमरावती/दि.20– विद्यार्थियों के आधारकार्ड को 5 और 10 वर्ष हो जाने पश्चात बायोमैट्रिक अपडेट करना अनिवार्य है. ऐसे में डाक विभाग ने अमरावती संभाग में अनेक शिविर भी आयोजित किए. बावजूद संभाग की केवल 340 शालाओं में बायोमैट्रिक अपडेट हो सका है. अभी भी अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा मिलाकर 4352 शालाओं का अपडेट शेष रहने की जानकारी आंकडों से दी गई है. वहीं डाक सेवा के निदेशक डॉ. सुधीर जाखेरे ने शालाओं से नजदीकी पोस्ट ऑफीस से संपर्क कर शिविर आयोजित करने का आवाहन किया.
* क्या होता है फायदा
विद्यार्थियों का आधार अपडेट रहने से उन्हें शासकीय योजनाओं का भली भांति लाभ मिलता है. उसी प्रकार संस्थाओं को भी आवश्यक शासकीय निधि उपलब्ध होने में दिक्कत नहीं रहती. स्कूल में ही सुविधा दी जा रही है. इसके बावजूद डाक विभाग से संपर्क नहीं किया जा रहा. पोस्ट ऑफीस के लोग शाला में आकर विद्यार्थियों का आधार अपडेट करने तैयार रहने की जानकारी भी डॉ. सुधीर जाखेरे ने दी.
नागपुर संभाग भी पीछे
विदर्भ में नागपुर संभाग भी आधार अपडेट में पीछे रहने की जानकारी नागपुर क्षेत्र के डाक सेवा निदेशक डॉ. जाखेरे ने दी. उन्होंने बताया कि नागपुर शहर, नागपुर ग्रामीण, चंद्रपुर, वर्धा में भी मुश्किल से 100 शालाओं का बायोमैट्रिक अपडेट हो पाया है. अभी भी हजारों शालाएं शेष डॉ. जाखेरे ने कहा कि आधार केन्द्र पर जाकर धकमपेल से अभिभावकों को बचना है तो उन्हें शालाओं में अपने पाल्यों के आधार अपडेट करना चाहिए.
बायोमैट्रिक अपडेट की स्थिति
विभाग शाला अपडेटपूर्ण प्रलंबित
अमरावती 898 115 783
अकोला 1275 88 1187
बुलढाणा 1281 62 1219
यवतमाल 1238 75 1163
नागपुर शहर 864 15 849
नागपुर ग्रामीण 1330 39 1291
वर्धा 319 32 287
चंद्रपुर 1115 30 1085





