सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 21 अगस्त को अमरावती में ‘विविध कर्ज वितरण शिविर’
गृह, वाहन, गोल्ड, पर्सनल और मॉर्टगेज लोन की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

अमरावती/दि.20– सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 21 अगस्त को शाम 7 बजे गाडगे बाबा महाराज हॉल, गाडगे नगर, अमरावती में ‘विविध कर्ज वितरण शिविर’ का आयोजन किया गया है. इस शिविर में नागरिकों को बैंक की विभिन्न खुदरा कर्ज योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
शिविर में गृह कर्ज, वाहन कर्ज, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और मॉर्टगेज लोन सहित विभिन्न कर्ज योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. बैंक अधिकारियों की ओर से नागरिकों को संबंधित कर्ज योजनाओं की पात्रता, शर्तें, आवश्यक दस्तावेज और उपलब्ध ब्याज दरों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा.
* वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. अग्रणी जिला प्रबंधक नरेश हेडाऊ ने जिले के नागरिकों से बड़ी संख्या में शिविर में उपस्थित होकर बैंक की विभिन्न कर्ज योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्रता के अनुसार इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है.





