शिव जयंती पर रक्तदान शिविर
उड्डाण इंजिनिअर्स मल्टीपर्पज सोसायटी का आयोजन

अमरावती /दि.18 – उड्डाण इंजिनिअर्स मल्टीपर्पज सोसायटी द्वारा 19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के निमित्त पीडीएमसी ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. समाज के लिए उपयुक्त कार्य करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है. सुरक्षित व अनुशासनबद्ध पद्धति से रक्त संकलन किया जाएगा.
उड्डान यह शहर में समाजकार्य, तकनीक और नवोपक्रम क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था है. रक्तदान जैसे जीवनदायी उपक्रमों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी सेवा देने के लिए यह संस्था हमेशा प्रयासरत रहती है. रक्तदान यह श्रेष्ठदान है. आपका एक छोटा सा योगदान अनेक लोगों के प्राण बचा सकता है. इस भावना से बडी संख्या में उपस्थित रहकर रक्तदान करने की अपील आयोजकों द्वारा की गई है.





