देशमुख महाविद्यालय में शिवाजी महाराज को अभिवादन

चांदूर बाजार/दि.19 -स्थानीय कै. नारायणराव अमृतराव देशमुख महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से महाराष्ट्र के आराध्य छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती अवसर पर आज सामूहिक अभिवादन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वनिता चोरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया.
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल वैद्य व महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना वैद्य की पहल से अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस अवसर पर जिजामाता हाईस्कूल की ओर से आयोजित रैली में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र सहभागी हुए. इस समय डॉ. प्रफुल्ल राऊत, डॉ. जयश्री पडोले, डॉ. विनय वसुले, डॉ. मनोज सहारे, प्रा. मनोज वाहणे, अढाऊ, जानराव अडालके, भास्कर तिखे, रजनी चव्हाण आदि कर्मचारी तथा रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित थे.





