नकली फूड व ड्रग अधिकारियों ने व्यापारी को लूटा

अब तक तीन प्रकरण उजागर

* 40 हजार की पहुंची चोट
खामगांव /दि.13 – फूड व ड्रग प्रशासन द्बारा शुरू की गई धडाकेबाज छापामार कार्रवाई से जहां व्यापारी वर्ग और उत्पादक घबराए हुए हैं. वहीं अधिकारियों के नाम पर लूट खसोट हो रही है. सिंधखेड राजा के व्यापारी से एफडीए अधिकारी बनकर 40 हजार हडपने की शिकायत सामने आयी है. इसी प्रकार के दो अन्य प्रकार हुए हैं. किंतु व्यापारी सावधान हो जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान होने से बच गया.
इस बीच एफडीए के सहायक आयुक्त प्रमोद पाटिल ने लोगों से आवाहन किया है कि वे संदिग्ध कॉल या विजिट पर किसी प्रकार का पेमेंट न करें. तत्काल इस बारे में एफडीए को सूचित करने का आवाहन प्रमोद पाटिल ने किया. व्यापारियों से एफडीए अधिकारी बनकर उन्हें डराया जा रहा है. पैसे मांगे जा रहे हैं. धोखे के शिकार व्यापारी और उत्पादक हो रहे हैं. ऐसे में एफडीए ने लोगों को सावधान किया है.
ऐसी ही एक घटना में सिंधखेड राजा में एफडीए अधिकारी बनकर व्यापारियों के यहां जाकर कार्रवाई की धमकी दी गई. एक लस्सी केन्द्र पर जाकर दूध और अन्य पदार्थो के नमूने लिए गये. कार्रवाई की चेतावनी देकर व्यापारियों से पैसे मांगे गये. एक व्यापारी से 40 हजार हडप लेने की चर्चा हैं. उस व्यापारी को मामले को रफादफा करने के नाम पर पैसे हडपे जाने की खबर है. वहीं दो अन्य व्यापारी बाल-बाल बच गये.

Back to top button