संकेत कुलट ने जमकर लहराया केसरिया झंडा
शिवाजी महाराज जयंती पर जोरदार बाइक रैली

* शिवाजी महाराज जयंती पर जोरदार बाइक रैली
* समस्त शहर में घूम दिया महाराज का संदेश
अमरावती /दि.19 – संकेत कुलट मित्र परिवार और युवक कांग्रेस ने तारीख के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उपलक्ष्य शहर में जोरदार बाइक रैली निकाली. जिसमें संकेत कुलट और साथियों ने न केवल रयतेचे राजा का जयजयकार किया अपितु पूरे जोश से, उमंग से केसरिया परचम लहराये. इस रैली में भी सहभागी सभी युवा केसरिया पगडी धारण किये हुए थे. युवाओं का जोश देखते ही बना.
गाडगे नगर से प्रारंभ हुई रैली ने भरी दोपहर शहर के सभी प्रमुख मार्गों पंचवटी चौक, इर्विन, मालवीय, जयस्तंभ, राजकमल, राजापेठ होते हुए शिवटेकडी पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक छत्रपति का घोष बुलंद किया. शहरवासियों को रैली में लहराते केसरी झंडों ने खूब आकर्षित किया. उसी प्रकार सैकडों बाइक सवार युवक जब छत्रपति का जयकारा लगा रहे थे. लोग भी उनके स्वर में स्वर मिलाकर अपना आनंद व्यक्त कर रहे थे. शिवाजी महाराज के प्रति श्रद्धा से झुक रहे थे.
रैली में संकेत कुलट के साथ सर्वश्री ….. उत्साह से शामिल हुए.





