पुसनेर खेत शिवार में व्यक्ति की मौत

नांदगांव खंडेश्वर /दि.26 – नांदगांव खंडेश्वर तहसील के पुसनेर खेत शिवार में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक का नाम ओंकार किसनराव लाहे (45) है. वह गांव के एक खेत में काम पर गया था. लेकिन काम करते समय उसने शराब का सेवन कर लिया और वहीं पेड के नीचे सो गया. 23 फरवरी की रात 11.30 बजे के दौरान यह मामला प्रकाश में आया. मजदूरों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल वहां पहुंचा और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.