आग में झुलसने से बेटे की मौत, मां ने भी तोडा दम
बुलढाणा जिले के हरणखेड ग्राम की घटना

मलकापुर / दि. 27 – बैलगाडी की तुअर की गंजी को लगी आग में झुलसने से 7 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही बीमारी के कारण बिस्तर में पडी मां ने भी दम तोड दिया. यह घटना बुलढाणा जिले के हरणखेड ग्राम में 22 फरवरी को घटित हुई.
हरणखेड निवासी किसान संदीप होले (35) यह 22 फरवरी को सुबह खेत में गया था. दोपहर को उसका बेटा ओम संदीप होले (7) यह उन्हें घर बुलाने के लिए खेत में गया. वहां तुअर की गंजी बैलगाडी पर रखी गई थी. उस पर ओम जाकर बैठ गया. दोपहर 12.30 बजे के दौरान बैलगाडी के आसपास का कचरा जलाने का काम शुरू रहते अचानक तेज हवा शुरू हो गई. जलाए गये कचरे की चिंगारी बैलगाडी के तुअर की गंजी पर गिरते ही पलभर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. इस घटना में ओम गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मृत्यु हो गई. इस घटना की जानकारी घर पहुंचते ही बीमार पडी बालक की मां ने भी दम तोड दिया. मां- बेटे पर एक ही दिन अंतिम संस्कार किया गया.





