कार और दुपहिया के बीच भिडंत में युवक घायल

तिवसा तहसील के तलेगांव फाटा के पास की घटना

तिवसा/ दि. 28 – राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित तलेगांव फाटा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर में दुपहिया सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 7.30 बजे के दौरान घटित हुई. दुर्घटना में घायल युवक का नाम दिघी महल्ले ग्राम निवासी आकाश तेलंगे (22) हैं.
आकाश तेलंगे नामक युवक निजी वित्तीय संस्था का कर्मचारी है. वह एम.एच. 27/ ए.एन.-6070 क्रमांक की दुपहिया से महामार्ग से तलेगांव फाटा की तरफ जाने के लिए सडक पार कर रहा था तब अमरावती की तरफ से आनेवाली एम.एच. 08/जेड- 9326 क्रमांक की कार के चालक ने अपनी गाडी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए आकाश की दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. आकाश के सिर पर हेलमेट रहने से अनहोनी टल गई. लेकिन दुपहिया सवार के पैर को गंभीर चोटे आ गई.. नागरिकों की सहायता से उसे तिवसा उपजिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत गंभीर रहने से उसे अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही तिवसा पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया.

शराबी ट्रक चालक ने दुपहिया को उडाया
जिम जाने के लिए निकले तिवसा निवासी आभास यावले (19) नामक युवक की दुपहिया को जी.जे. 36/ वी. 0003 क्रमांक के ट्रक के शराबी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना गुरूवार की शाम 7 बजे पेट्रोल पंप चौक में घटित हुई. हादसे में युवक घायल हो गया.

Back to top button