राज दीदी मोदी 30 को शहर में

महिलाओं में अपार उत्साह

* ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम
अमरावती/दि.17 – विश्व की प्रसिध्द जीवन परिवर्तनवादी वक्ता, नारी रत्न श्रीमती राजेश्वरी मोदी उर्फ राज दीदी अगले रविवार 30 अगस्त को अमरावती में ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम लेगी. उनका यह कार्यक्रम होटल ग्रैंड महफिल के रूबी हॉल में सुबह 10 बजे से होने की जानकारी अमरावती के नारायण रेकी सत्संग परिवार ने दी. सेंटर हेड चारूलता दीपक अग्रवाल, रश्मी वी. अग्रवाल, निकिता गोयनका, हेमलता नरेडी, मंगल पवेसिया, रूपा आर अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, मीनल भूत और अन्य सभी इस आयोजन को सफल बनाने जुटी है. राज दीदी के करीब दो वर्ष बाद अमरावती आगमन को लेकर नारी जगत में अपार उत्साह देखा जा रहा है. उनके कार्यक्रम की प्रवेशिका बडे प्रमाण में और तीव्र गति से बुक हो रही है.
राज दीदी पिछली बार पीआर पोटे कॉलेज के वार्षिक उत्सव में मार्गदर्शन हेतु पधारी थी. आप की वाणी से प्रभावित अमरावती की सैकडों महिलाओं ने राज दीदी के बताए नियम फालो किए. जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने का दावा वे करती है. अमरावती में राज दीदी के आगामी 29 अगस्त की शाम को ही पधारने की संभावना है. अत: उनसे वन टू वन मिलने की आस भी महिला वर्ग में देखी जा रही है.

Back to top button