मामूली बात पर झगडा, दोस्त ने ले ली जान

जलगांव/दि.28 – भुसावल शहर में गत राज मामूली बात पर दो मित्रों के बीच हुई तकरार में एक ने दूसरे को यमलोक पहुंचा दिया. सीमेंट का गमला सिर पर दे मारा. मृत का नाम अनिल सावकारे है. उसकी क्षतविक्षत लाश देख माता-पिता सन्न रह गये. अचेत हो गये. घटना से ंसंपूर्ण परिसर थर्रा उठा और शोक विव्हल भी हो गया था.
जानकारी के अनुसार आनंद नगर-नेब कालोनी में शुक्रवार आधी रात के बाद उक्त हत्याकांड हुआ. पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु की है. पुलिस ने बताया कि, सावकारे की परिसर के एक युवक से देर रात शाब्दिक विवाद हुआ. जिसके बाद गमले से सावकारे के सिर पर वार किया गया. वहां से गुजर रहे लोगों ने सावकारे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. किंतु बचाया न जा सका. पुलिस अधिकारी केदार बारबोले, निरीक्षक राहुल वाघ और अपराध शाखा पथक मौके पर पहुंचा. पंचनामा कर संबंधित सबूत जब्त किये गये. इस तरह के हत्याकांड से सामान्य लोगों में भय का वातावरण होने का दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि, जलगांव जिले में रोज कही न कही मर्डर , हाफ मर्डर हो रहे हैं.

Back to top button