लैपटॉप की सहायता से अकोला में मिनटों में आलिशान कार चोरी
आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर दिया अंजाम

* सीसीटीवी में कैद हुआ चोरी का मामला
अकोला/दि.28-अकोला में वाहन चोरी की घटनाएं फिर से बढने लगी हैं. स्थानीय खदान पुलिस थाने के तहत आनेवाले सिंधी कैम्प परिसर क्षेत्र में एक आलिशान कार चोरी हो गई. चोरों ने घर के सामने खडी कार को लैपटॉप की सहायता से कुछ ही मिनटों में गायब कर दिया. इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है.
शिकायतकर्ता नितीन नेभानी ने खदान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कीजांच शुरु कर दी है और संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके. सूत्रों के अनुसार, चोरों ने पहले कार की कांच तोडी और फिर लैपटॉप की मदद से वाहन की यंत्रणा सक्रिय कर कुछ ही क्षणों में गाडी स्टार्ट कर दी. यह पूरा घटनाक्रम कुछ मिनटों में हुआ है, जो सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है.विशेष बात यह है कि इन चोरों ने पहले एक कार शोरूम से भी चार पहिया वाहन चोरी किया था. उसी चोरी की गई गाड़ी का इस्तेमाल कर उन्होंने सिंधी कैम्प में यह दूसरी कार चोरी की है. इससे यह संभावना जताई जा रही है कि यह मामला पूर्वनियोजित है और इसे अंजाम देनेवाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है.
* इस तरह की पहली वारदात
अकोला में वाहन चोरी की घटनाएं बढ रही हैं. सिंधी कैंप क्षेत्र से एक आलिशान कार चोरी होने की घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. चोरों ने कार की कांच तोडकर लैपटॉप की मदद से वाहन की यंत्रणा सक्रिय कर कुछ ही क्षणों में गाडी स्टार्ट कर दी. आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर इस तरह के अपराध को अंजाम देने की शहर में यह पहली वारदात है. अब इस तरह के अपराधों को अंजाम देने की घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल है.





