होली पर विशेष अनारक्षित ‘मेमु’ ट्रेन

बडनेरा / दि.2 – होली के पर्व पर देवलाली- नया अमरावती रेलवे स्थानक े विशेष ‘मेमु’ ट्रेन चलाए जाने की जानकारी रेलवे प्रशासन द्बारा दी गई है. होली के पर्व पर यात्रियों की बढती भीड को ध्यान में रखते हुए अनारक्षित ‘मेमु’ विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे प्रशासन द्बारा लिया गया है.
यात्रियों को सुरक्षित सुलभ व आरामदायी सुविधा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से विशेष ‘मेमु’ ट्रेन चलाए जाने का उद्देश्य रेलवे प्रशासन का है. देवलाली- नया अमरावती विशेष ‘मेमु’ ट्रेन की 6 फेरी होगी. ट्रेन क्रमांक 01103 यह 2,3, 4 मार्च को देवलाली से दोपहर 1.35 बजे छुटेगी और नया अमरावती रेलवे स्थानक पर 9.30 बजे पहुंचेगी.

Back to top button