राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ ने किया विनोद रेवसे का सत्कार

अमरावती/दि.4 – टाकरखेडा मोरे निवासी व राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के अंजनगांव सुर्जी तहसील अध्यक्ष डॉ. प्रमोद रेवसे के छोटे भाई विनोद रेवसे का युजीसी- नीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर स्थानीय कांचन रिसोड में आयोजित कार्यक्रम में शाल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह, पुष्पगुच्छ प्रदान कर सत्कार किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रमेश बुंदिले की तथा प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के जिलाध्यक्ष निलेश जामठे, शिक्षक आघाडी विदर्भ प्रांत अध्यक्ष प्रा. गजानन वानरे, जिला कार्याध्यक्ष उत्तमराव तायडे, अंबाजोगई के तहसीलदार गोविंदराव सालूंके, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, समाजभूषण पुरस्कार प्राप्त सुधाकर विरूलकर, सामाजिक कार्यकर्ता दयारामजी तायडे, बीड लोकनिर्माण विभाग अभियंता श्यामराव सालुंके, जलगांव के सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानबो बनसोडे, भीमराव वेरूलकर, वैशाली रेवसे, उत्तम गवई, रामचंद्र तायडे, मनोहर वानरे उपस्थित थे. सभी उपस्थितों ने विनोद रेवसे की सराहना कर उन्हें शुभकामनाएं दी.





