गोडे एजूकेशनल कैम्पस में ‘पल्स कैफे’ शुरु
योगेंद्र गोडे और सोनाली गोडे के हस्ते उद्घाटन

अमरावती /दि.4 – डॉ. राजेंद्र गोडे एजूकेशनल कैम्पस में सोडेक्सो के ‘पल्स कैफे’ का उद्घाटन संस्था के सचिव तन्वी गोडे के हस्ते एवं शैक्षणिक परिसर अध्यक्ष योगेंद्र गोडे तथा उपाध्यक्ष सोनाली गोडे की उपस्थिति में उत्साह से हुआ. हजारों विद्यार्थियों को उक्त कैफे से सुविधा होने का दावा किया जा रहा है.
सोडेक्सो फ्रांस की अग्रणी कंपनी है. 50 देशों में कंपनी के फूड सर्विस मैनेजमेंट कार्यरत है. कंपनी को शाला, कॉलेजस, अस्पतालों, औद्योगिक संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण आहार और सेवा-सुविधा आपूर्ति का अनुभव है. जिससे राजेंद्र गोडे कैम्पस में भी ‘पल्स कैफे’ शुरु किया गया.
इस समय संचालक प्रतीक मूंधडा, डॉ. राहुल अडवाी, जाधव इंड्रस्टीज के संचालक सहपरिवार उपस्थित थे. उसी प्रकार डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एस. एस. हटकर, डीन डॉ. सुधा जैन, प्राचार्य डॉ. उज्वला साखरकर, प्राचार्य डॉ. प्रमोद बुरकले, डॉ. हरीगोपाल सावरकर, डॉ. दीपाश्री देशमुख, डॉ. नीरज मुरके, प्रा. अभिजीत शहाडे, विभाग प्रमुख, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.





