भानखेडा तालाब में दो युवकों की डूबने से मौत
दोनों मृतक अमरावती शहर के मुदलीयार नगर के रहनेवाले

* बडनेरा थाना क्षेत्र के मातोश्री वृध्दाश्रम के पास की घटना
* रात 11 बजे दोनों युवकों के शव अग्निशमन दल और जिला व खोज बचाव दल को बाहर निकालने में मिली सफलता
अमरावती/दि.4- बडनेरा थाना क्षेत्र के भानखेडा रोड स्थित मातोश्री वृध्दाश्रम के पास स्थित तालाब में नहाने के लिए गए दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई. यह घटना रंगपंचमी के दिन मंगलवार 3 मार्च को घटित हुई. मृतक युवकों के नाम कार्तिक प्रदीप राउत (19) और अनूज नितीन खडेकर (19) हैं. दोनों युवक अमरावती शहर के मुदलीयार नगर के रहनेवाले हैं. मृतकों के शव अग्निशमन दल और जिला व खोज बचाव दल ने रात 11 बजे के दौरान बाहर निकाले.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार 3 मार्च को सभी तरफ रंगपंचमी का उत्सव शुरू था. युवाओें ने सुबह से ही बडे उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया. धूमधाम से सुबह दोस्तो के साथ रंगपंचमी का उत्सव मनाने के बाद अनेक युवक खेतों में और बगिचों में दोपहर के समय पार्टी मनाने व कोई तालाबों पर नहाने के लिए अपने दोस्तों के साथ चले गए. मुदलीयार नगर निवासी कार्तिक राउत और अनूज खडेकर अपने कुछ दोस्तों के साथ भानखेडा परिसर के हनुमान गढी रोड स्थित मातोश्री वृध्दाश्रम के पीछे तालाब में स्नान करने के लिए गए थे. दोपहर 4 बजे के दौरान वे सभी तालाब पर पहुंचे, कुछ समय तक सभी दोस्तों ने वहां समय बिताया और कपडे उतारकर तालाब में उतरे. लेकिन उन्हेंं तालाब की गहराई और गाद का अंदेशा नहीं था. ऐसे में दोनों युवक डूबते चले गए. उनके साथ रहे अन्य साथी भयभीत हो गए और अफरा-तफरी मच गई. तत्काल इस घटना की जानकारी बडनेरा पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही बडनेरा के थानेदार सुनील चव्हाण अपने दल के साथ शाम 6 बजे के दौरान घटनास्थल आ पहुंचे. तालाब से युवकों को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन व जिला व खोज बचाव दल को बुलाया गया. खोज बचाव दल ने रात के अंधेरे में खोज अभियान चलाते हुए रात 11 बजे के दौराने दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकाले. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम केे लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिए. इस घटना से मुदलीयार नगर में शोक व्याप्त हैं. बुधवार 4 मार्च को सुबह दोनों मृतकों का जिला अस्पताल के शवागार में पोस्टमार्टम किया गया. पश्चात शव मृतकों के परिजनों के हवाले किए गए. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.
* आठ युवक थे साथ में
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार्तिक राउत और अनूज खडेकर अपने अन्य छह दोस्तों के साथ मातोश्री वृध्दाश्रम के पीछे स्थित तालाब में रंगपंचमी का उत्सव मनाने के बाद नहाने के लिए गए थे. लेकिन खूशी के इस पर्व पर तालाब में उतरते ही डूबने से उनकी मृत्यु हो गई.
* इन लोगों ने किया रेस्क्यू
दो युवक तालाब में डूबने की जानकारी केंद्र प्रमुख प्रेमानंद सोनकांबले व सुनील काकडे को मिलने के बाद फायरमेन अमोल सालूंखे, विक्की हिवराले, श्याम भोपले, निलेश देवकर घटनास्थल पहुंचे. इस दल ने खोज व बचाव दल के कर्मचारियों की सहायता से गल और रस्सी की सहायता से खोज अभियान शुरू किया और अथक प्रयासों के बाद रात 11 बजे शव बाहर निकाले गए.





