दर्यापुर में आवारा श्वान का करें बंदोबस्त

बीजेपी नगरसेवक कट्यारमल की स्वास्थ्य विभाग से मांग

दर्यापुर /दि.5 – दर्यापुर नगरी में आवारा श्वान का मसला गंभीर हो गया है. लोगों में भय व्याप्त है. आये दिन आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं. उसी प्रकार डर के मारे वाहनों की भी दुर्घटनाएं हो रही है. ऐसे में बीजेपी नगरसेवक रोशन कट्यारमल ने पालिका स्वास्थ्य विभाग को निवेदन देकर आवारा श्वान पर अंकुश लगाने की मांग की है. कुत्तों का बंदोबस्त न होने पर आंदोलन की भी भाषा निवेदन में की गई है.
निवेदन देते समय रोशन कट्यारमल के साथ बीजेपी के नंदू कपीले, अंकुश पाटणे, सागर मलिये, यश देशमुख, ऋषिकेश लाखे, उमेश नाकट, हरिश माहुरे, दीपक पारडे, दीपक मल्ली और अन्य उपस्थित थे. निवेदन में कहा गया कि, आवारा श्वान लोगों के लिए आये दिन मुसीबत पैदा कर रहे है. लोगों की जान खतरे में पड रही है. इसलिए सर्वप्रथम आवारा श्वान पर अंकुश लगाने की मांग नगरसेवक कट्यारमल ने उठाई.

Back to top button