पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला
तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

धामणगांव रेलवे/दि.5 – मंगलवार 3 मार्च को धुलीवंदन के दिन साई नगर स्थित मोहम्मद पान सेंटर के पास एक 17 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया हैं. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की हैं.
जानकारी के मुताबिक दत्तापुर थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता प्रणय राजेश यादव (17, साई नगर धामणगांव रेलवे) मंगलवार 3 मार्च को दोपहर 1 से 1.30 बजे के दौरान मोहम्मद पान सेंटर परसोडी रोड पर होली खेलने के बाद खर्रा लेने गया था. उसी दौरान आरोपी गौतम (मोहम्मदपुरा) ने उससे चार माह पूर्व दी गई कथित धमकी को लेकर विवाद शुरू किया. आरोपी ने लोटे से प्रणय के सीर पर वार किया. जिससे वह घायल हो गया. उसके बाद अन्य आरोपी प्रतिक चावरे और लक्की दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गालीगलौच करते हुए धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो मर्डर कर देंगे. घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.