मोर्शी में मराठी भाषा गौरव दिन उत्साह से
विद्यार्थियों को दिये गये उपहार

मोर्शी /दि.5 – स्थानीय शिवाजी उच्च माध्यमिक शाला में मराठी भाषा गौरव दिन मुख्याध्यापक श्रीकांत देशमुख की अध्यक्षता में बडे उत्साह से मनाया गया. उपमुख्याध्यापक मिलिंद ढाकुलकर, पर्यवेक्षक विठ्ठल नवरे, अध्यापक प्रतिनिधि अशोक चौधरी, अजय हिवसे, सुषमा राइकवार प्रमुखता से उपस्थित थे.
मराठी में संतों के उद्देश, सह्यादी के शिखर का साज, भीमराय की मानवता सभी साहित्यकारों के संघर्ष से समृद्ध हुई मराठी भाषा का हम सभी को अभिमान रहने की बात कु. प्रेमा नवरे ने कही. आरंभ में भाउसाहब देशमुख और कुसुमाग्रज शिरवाडकर की प्रतिमाओं का पूजन और माल्यार्पण किया गया. संचालन पूनम भगत ने और आभार प्रदर्शन गजानन बोडखे ने किया.